Breaking News

एसएसपी दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर दून पुलिस एक और प्रहार

श्री बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट श्री सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली व श्री अशोक कुमार गुप्ता निवासी दिल्ली को धोखाधड़ी कर बेच दी तथा उसके एवज में उनसे करोड़ों रुपए ले लिए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0- 108/26 धारा: 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना राजपुर पर टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 30/06/26 को पुलिस टीम द्वारा राजपुर क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजपुर तिराहे के पास से धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्त दीपक अग्रवाल व मान देवी को गिरफ्तार किया गया।

Check Also

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ बाईपास मार्ग के संशोधित प्रस्तावों ( COS) को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *