Breaking News

एसएसपी देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्री राजेश साह तथा निरीक्षक श्री प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो अधिकारियों को पदोन्नति पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उनके द्वारा किये गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी लगन, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण

जिला चिकित्सालय चंपावत में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्थापित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *