Breaking News

उत्तराखंड: BJP पार्षद ने महिला और नाबालिग से की छेड़छाड़, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित

रुद्रपुर: रुद्रपुर के वार्ड नंबर 8 के भाजपा पार्षद शिवकुमार गंगवार पर लगे छेड़छाड़ के आरोपों के कारण भाजपा के जिला अध्यक्ष ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की निवासी एक महिला और एक नाबालिग बच्ची के साथ होली के दिन शिवकुमार गंगवार ने अश्लील और आपत्तिजनक कृत्य किया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत दर्ज की गई. इस शिकायत के आधार पर महिला आईपीएस निहारिका तोमर की जांच के बाद पार्षद शिवकुमार गंगवार पर पुलिस ने ट्रांजिट कैंप थाने में पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले के चलते पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने के बाद, मंगलवार को रुद्रपुर के भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने गंगवार को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। मामले की जांच कर रही महिला आईपीएस अधिकारी निहारिका तोमर ने बताया कि पार्षद गंगवार पर लगाए गए आरोपों की गहन जांच अभी भी जारी है। कुछ तथ्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच में यदि अन्य दोष सामने आते हैं, तो पार्षद के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *