Breaking News

गढ़वाल राइफल्स के लांसलायक रोबिन सिंह बिष्ट की मृत्यु, पैतृक गांव में दी गई अंतिम सलामी

पौड़ी गढ़वाल: भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रोबिन सिंह बिष्ट की मृत्यु हुई है। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

रोबिन सिंह बिष्ट पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल क्षेत्र के चौकोड़ी गांव के मूल निवासी थे। वर्ष 2018 में भर्ती हुए रोबिन सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 5 गढ़वाल राइफल्स में लांस नायक के पद तैनात थे। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ब्रेन स्ट्रोक होने के कारण उन्हें सैन्य अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। लेकिन बीते मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बीते बुधवार को सेना उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव पहुंची।
पिता ने कांपते हुए हाथों से दी मुखाग्नि

पौड़ी जिले के 28 वर्षीय रोबिन सिंह के पिता बृजपाल सिंह बिष्ट भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार है। इन दिनों रोबिन सिंह के परिजन उसकी शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। लेकिन शादी की खुशियां अब मातम में बदल गई। रोबिन सिंह की मौत के बाद से उनके परिवार में शौक की लहर छाई हुई है। रोबिन की माँ का रो-रोकर बेसुध पड़ी हैं। पैतृक गांव में परिजनों के अंतिम दर्शनों के बाद उनके पैत्रिक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान रोबिन का अंतिम संस्कार किया गया। रोबिन की चिता को उनके पिता बृजपाल सिंह बिष्ट ने कांपते हुए हाथों से मुखाग्नि दी।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *