Breaking News

देहरादून: खनन ट्रक ने लच्छीवाला टोलप्लाजा पर मचाया कोहराम, पिचक गई गाड़ियां.. 2 की दर्दनाक मौत

देहरादून: देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां टोल प्लाजा पर खड़ी कार पर खनन सामग्री से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक के साथ 3 कारों पर टक्कर लग गई एक कार खंबे और ट्रक के बीच पूरी तरह पिचक गई।

सोमवार यानि आज सुबह एक खनन सामग्री से लदा डंपर (UK18CA6636) देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रहा था. लेकिन देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास में ही अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। सामान से लादे भारी डंपर ने अनियंत्रित होकर तीन वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन टोल प्लाजा पर खड़ी UK07AF2506UK07 नंबर की कार डंपर और खंबे के बीच बुरी तरह पिचक गई।
दो लोगों की दर्दनाक मौत

इस दुर्घटनाग्रस्त कार में दो लोग सवार थे, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम और SDRF टीम मौके पर पहुंची. टीम ने बड़ी मुश्किल से मृतकों के शवों को पिचकी हुई कार से बाहर निकाला. शवों को बाहर निकालकर मोर्चरी में भिजवाया गया है। इन दोनों मृतकों के पास से उनके पहचान पत्र मिले हैं. इन पहचान पत्रों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
मृतकों की पहचान

रतनमणि उनियाल, निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव रायपुर
पंकज कुमार, पुत्र किशोरी लाल पवार

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *