Breaking News

उत्तराखंड: आने वाले सीजन के लिए तैयार होगी टिहरी झील, सुविधाएं बढ़ाने को सरकार खर्च करेगी 95 करोड़

टिहरी गढ़वाल: एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से टिहरी झील विकास परियोजना के अंतर्गत 95 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में सीवर लाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, ठोस कचरा प्रबंधन, प्रवेश द्वार और महादेव मंदिर का निर्माण शामिल होगा।

सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में टिहरी झील विकास परियोजना के अंतर्गत पर्यटन विकास से संबंधित कार्यों के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। नई टिहरी में 54.05 करोड़ रुपये की लागत से 5 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ एक सीवर नेटवर्क स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा 37.11 करोड़ रुपये की लागत से ठोस कूड़ा प्रबंधन और कचरा प्रबंधन केंद्र का निर्माण और 1.46 करोड़ रुपये की लागत से महादेव मंदिर का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 2.33 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बैठक में टिहरी के मदन नेगी रोपवे के लिए ब्रिडकुल को नोडल एजेंसी के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति दी। इसके अलावा, परियोजना के कर्मचारियों के लिए यात्रा और दैनिक भत्ते, तथा महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव ने ग्रामीण जलापूर्ति के लिए जल संस्थान के सेंटेज चार्ज के प्रस्ताव को वित्त विभाग को भेजने के निर्देश भी दिए।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *