Breaking News

उत्तराखंड क्रांति दल नेता आशुतोष और आशीष नेगी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस ने राजपुर रोड थाने पर रखा है। दोनों के फोन स्विच ऑफ हैं।

दरअसल कुछ दिन पहले एक पहाड़ी मूल के व्यक्ति की तनख्वाह के लिए एक होटल के मालिक के साथ आशुतोष नेगी और आशीष नेगी का एक विडियो सामने आया था। विडियो में उत्तराखंड क्रांति दल के आशुतोष और आशीष नेगी दोनों ही पहाड़ी मूल के व्यक्ति की तनख्वाह दिलाने के लिए होटल मालिक के साथ बातचीत करते नजर आये थे, जो आगे चल कर गहमा-गहमी में बदल गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इसी मामले में उत्तराखंड क्रांति दल के दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस ने राजपुर रोड थाने पर रखा है। दोनों के फोन स्विच ऑफ बताये जा रहे हैं।

Check Also

लगभग ढाई लाख रू० मूल्य की 8.09 ग्राम स्मैक हुई बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत सभी अधीनस्थों को अपने-अपने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *