Breaking News

उत्तराखंड: नशे की तस्करी कर रहा था दर्जी, 25 लाख की हेरोइन के साथ STF ने दबोचा

उत्तराखंड एसटीएफ ने बहुमूल्य हेरोइन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी दर्जी का काम करता है। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने रविवार को इस मामले का खुलासा करते हुए कहा कि कुमाऊं एसटीएफ की ओर से प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर बरा क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान तस्कर तसब्बर हुसैन निवासी ग्राम सैजना थाना किच्छा, ऊधमसिंहनगर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की कीमत 25 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी का साथी मो. हसन फरार होने में कामयाब रहा। एसटीएफ को जांच में पता चला कि तसब्बुर हुसैन दर्जी का काम करता है और मो. हसन के साथ लंबे समय से नशा तस्करी से जुड़ा है। दोनों हेरोइन को उप्र के बरेली से खरीद कर लाते हैं और सितारगंज क्षेत्र में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
कई मामले दर्ज
एसटीएफ को आरोपी से पूछताछ में कई नशा तस्करों के नाम उजागर हुए हैं। आरोपी के खिलाफ किच्छा में मारपीट, शस्त्र अधिनियम और गौकशी के मामले में अभियोग दर्ज हैं। पुलिस आरोपी की पूरी कुंडली खंगाल रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Check Also

अंकिता भंडारी प्रकरण में आज भी परिवार और प्रदेश की जनता कर रही न्याय की मांग

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *