Breaking News

रोजगार: उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में 122 पदों पर भर्ती, UKPSC इस दिन करवाएगा परीक्षाएं

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) से एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। आयोग द्वारा 122 पदों पर भर्ती के लिए ने वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की की गई है। उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2025 के तहत विभिन्न विभागों में 122 रिक्त पदों पर चयन के लिए सीधी भर्ती की जाएगी।

उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के तहत विभिन्न विभागों में 122 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोग कार्यालय को आवेदन प्राप्त हुए हैं। पीसीएस परीक्षा के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 10 जनवरी 2025 को निर्धारित उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का वस्तुनिष्ठ परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा।

भर्ती के लिए रिक्त पद
राज्य कर अधिकारी :- 17 पद,
उप शिक्षा अधिकारी :- 14 पद,
सहायक आयुक्त राज्य कर :- 13 पद,
वित्त विभाग में उप निबंधक श्रेणी-2 :- 12 पद,
वित्त अधिकारी :- 10 पद,
सहायक निदेशक कृषि :- 8 पद,
सहायक नगर आयुक्त :- 7 पद,
डीएसपी :- 7 पद,
सहायक निदेशक वित्त :- 6 पद,
सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा :- 4 पद,
डिप्टी कलेक्टर : 3 पद,
अधीक्षक समाज कल्याण :- 3 पद,
सूचना अधिकारी :- 3 पद,
कार्य अधिकारी जिला पंचायत :- 2 पद,
खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी :- 2 पद,
प्रादेशीय मौन विशेषज्ञ :- 2 पद,
सांख्यिकी अधिकारी-2 के एक,
सहायक निदेशक रेशम :- 2 पद,
जिला समाज कल्याण अधिकारी :- 1 पद,
सहायक गन्ना आयुक्त :- 1 पद,
जिला परिवीक्षा अधिकारी :- 1 पद,
फीचर लेखक :- 1 पद,
संपादक :- 1 पद,
सहायक निदेशक सांख्यिकी :- 1 पद,

Check Also

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल रही खबरें पूरी तरह निराधार और अफवाह

प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत ‘नंदा की चौकी’ के समीप पुलिया क्षतिग्रस्त होने या टूटने की चल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *