Breaking News

देहरादून: युवक के साथ भाग गई थी 12वीं कक्षा की नाबालिग, 11 दिन बाद इस हाल में मिला शव

देहरादून: ढकरानी इंटेक में विकासनगर के एक 12वीं कक्षा के छात्र का शव मिलने से हडकंप मच गया. युवक करीब 11 दिन पहले एक युवती के साथ घर से फरार हुआ था. लेकिन उसके साथ लापता हुई छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस कर्मी आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दोनों छात्र-छात्रा ने एक साथ नहर में छलांग लगाई होगी।जानकारी के अनुसार, लापता छात्रा के पिता ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी घर से फरार हो गई है. उन्होंने युवक पर आरोप लगाया था कि विकास नगर क्षेत्र निवासी निरपेश नाम के युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया। छात्रा के पिता द्वारा शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस टीम दोनों विद्यार्थियों की तलाश कर रहे थे.

बीते रविवार दोपहर 3:25 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ढकरानी इंटेक में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची. SDRF टीम और जल पुलिस ने मिलकर शव को ढकरानी इंटेक से बाहर निकाला. मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय निरपेश, पुत्र हरीश खन्ना, के रूप में हुई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि दोनों लंबे समय से संपर्क में थे, घटना के दिन शाम इन दोनों को साथ में डाकपत्थर बैराज के पास देखा गया था। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने साथ में नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है. लेकिन छात्रा का अब-तक कोई अता-पता नहीं है. पुलिस टीम द्वारा छात्रा की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने डामरीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली की 231.91 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *