Breaking News

उत्तराखंड के निवासी नहीं हैं पहलगाम में मारे गए नीरज, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

देहरादून: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटक स्थल पर हुए विभीत्स आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा पड़ा है। मोदी सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की हर तरफ मांग उठ रही है। धर्म को टारगेट कर हिंदुओं पर किए गए इस हमले में सीधा-सीधा भारत के प्रधानमंत्री को चुनौती दी गई है।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों के मरने की खबर है। सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट में एक व्यक्ति को उत्तराखंड का निवासी बताया गया था। लेकिन अब उत्तराखंड सरकार द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है कि नीरज उडवानी उत्तराखंड के निवासी नहीं है। बताया गया है कि नीरज उदवानी राजस्थान जयपुर के मालवीय नगर के निवासी हैं।

जम्मू कश्मीर में गृह युद्ध भड़काने की साजिश

रिपोर्ट के मुताबिक घटना के पीछे जम्मू कश्मीर में गृह युद्ध भड़काने की साजिश है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी जम्मू कश्मीर में खून खराब कर शांति भंग करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस आतंकी हमले पर मुखर होकर राय रखते हुए कहा कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आतंकवाद संस्कृति शांति और मानवता के मूल्य पर हमला है। आतंकियों की जम्मू कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी

Check Also

करोडो की भूमि को हडपने के षडयंत्र में अभियुक्त गिरफ्तार

वादी श्री राहुल देव पुत्र स्व0 श्री अशोक कुमार निवासी सी-19 टर्नर रोड, पटेलनगर द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *