Breaking News

उत्तराखंड: जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा हुए शहीद, 7 माह के मासूम के सर से उठा पिता का साया

पिथौरागढ़: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के ट्रांजिट कैंप में तैनात चार कुमाऊं रेजीमेंट के जवान देवेंद्र सिंह बसेड़ा की मृत्यु हो गई है। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके घर लाया जाएगा, जहां उनके पैत्रिक समसान घाट पर उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार को 4 कुमाऊं रेजिमेंट जम्मू कश्मीर ( श्रीनगर) के ट्रांजिट कैंप में तैनात देवेंद्र सिंह बसेड़ा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक जवान पिथौरागढ़ जिले के बिण क्षेत्र के मूल निवासी थे। वे कुछ दिन पहले ही अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। बीते रविवार को जम्मू कश्मीर में ही एक भीषण सड़क हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम का माहौल छा गया है।

आज उनके गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

शहीद देवेंद्र सिंह बसेड़ा की 2 साल पहले ही शादी हुई थी, अब उनका एक सात महीने का बेटा है। मासूम बच्चे के सिर से मात्र 7 महीने की उम्र में ही पिता का साया उठ गया है। इस दुखद खबर के बाद से उनके पत्नी सदमें में है, साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष ने बताया कि शहीद देवेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर आज पिथौरागढ़ जिले में स्थित उनके पैत्रिक गांव लाया जाएगा। जहां परिजनों से अंतिम दर्शन करवाने के बाद गांव के पैत्रिक घाट पर जवान को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी जाएगी।

Check Also

स्वतंत्रता दिवस में राज्य एवं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं हों आयोजित……….मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *