Breaking News

उत्तराखंड: विरोध करने पर भी खोली गई शराब की दुकान, महिलाओं ने सड़क पर फेंकी पेटियां

पिथौरागढ़: चोनाला क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शराब की दुकान पर पहुंचे और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया तथा बोतलों को तोड़ दिया। उन्होंने शराब की दुकान के आगे जमकर धरना प्रदर्शन किया।

दरअसल, आबकारी विभाग द्वारा गंगोलीहाट से 13 किलोमीटर दूर चोनाला में विदेशी शराब की दुकान खोली गई है। शराब की दुकान खुलने की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण महिलाएँ एक साथ दुकान पर पहुँच गई, जहाँ उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में यहां शराब की दुकान नहीं खोलने दी जायेगी। महिलाओं ने शराब की दुकान पर पहुंचे और शराब की पेटियों को सड़क पर फेंक दिया तथा बोतलों को तोड़ दिया। चोनाला में महिलाओं और स्थानीय निवासियों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
किसी भी हालत में नहीं खोलने दी जाएगी दुकान

आबकारी निरीक्षक मोहन सिंह कोरंगा ने बताया कि दरअसल डूनी में विदेशी शराब की दुकान खुलनी तय की गई थी। लेकिन भारी विरोध के चलते दुकान को चौनाला में स्थानांतरित कर दिया गया। चोनाला में भी ग्रामीण शराब की दुकान खोले जाने का विरोध कर रहे हैं। बोक्टा चौनाला के पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर सिंह ने बताया कि दुकान के आसपास चार गांव हैं। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब 100 मीटर की परिधि में सरस्वती शिशु मंदिर और कोचिंग सेंटर है। कस्बा होने के कारण नेशनल हाईवे 309ए भी है। शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा। उनका कहना है कि किसी भी हालत में यहां पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन करने की सूचना मिलते ही गंगोलीहाट से तहसीलदार राजेंद्र गिरि गोस्वामी, थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों के मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की और कहा कि दुकान खोलने के संदर्भ में अगला निर्णय लिया जाएगा।

Check Also

काग्रेस नेता हरक सिंह रावत की ओर से भाजपा नेताओं को चेतावनी दिए जाने के बाद यह बहस हो गई और तेज

भाजपा ने जैनी प्रकरण पर कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही और सार्वजनिक जीवन में नेताओं के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *