Breaking News

Dron Samachar

धामी सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू कर ऐतिहासिक निर्णय लिया : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को बौराड़ी नगर पालिका सभागार में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के तहत आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। मंत्री गणेश …

Read More »

घटना को अंजाम देने वाली 01 महिला सहित 02 अभियुक्तों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

मोइनुद्दीन खान निवासी जाखन द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके जाखन स्थित साडियों के शोरूम से सिल्क की कुछ मंहगी साड़ियां व नगदी चोरी कर ली है। वादी की तहरीर पर थाना राजपुर पर मु0अ0स0- 133/2026 धारा 303(ए) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु …

Read More »

आपदा से निपटने की तैयारियों को परखाः देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल

मानसून सीजन के दौरान बाढ़, जलभराव, भूस्खलन और संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए गुरुवार को देहरादून जनपद के सात विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर एक साथ व्यापक मॉक अभ्यास (मॉकड्रिल) किया गया। इस पूर्वाभ्यास का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की गति, तैयारियों और विभिन्न विभागों के आपसी तालमेल को परखना था। गुरुवार सुबह …

Read More »

पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड का कम्पलीट मास्टर प्लान तैयार करने में इसकी अत्यधिक महत्ता बढ़ जाती है………..मुख्य सचिव

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में नियोजन विभाग द्वारा आयोजित पीएम गतिशक्ति उपयोग मामलों का संग्रह 2.0 का विमोचन एवं विभागीय डेटा संग्रहण के लिए मोबाइल एप्लीकेशन के शुभारंभ समारोह सहित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि नियोजन विभाग एवं जियोस्पेशियल तकनीक (Geospatial Technology) ऐसी तकनीक है जिसके …

Read More »

आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव सुनिश्चित करने के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीमों को सशक्त बनाया गया है………………मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा प्रबंधन केवल प्रशासनिक दायित्व नहीं, बल्कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से …

Read More »

विभिन्न संभावित आपदा परिदृश्यों के अनुरूप राहत एवं बचाव अभियान का किया जाएगा अभ्यास

मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला प्रशासन गुरुवार, 2 जुलाई को जनपद देहरादून के सात संवेदनशील स्थलों पर व्यापक मॉक अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित करेगा। इस अभ्यास के माध्यम से बाढ़, भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध, राहत एवं बचाव कार्यों सहित विभिन्न आपदा परिस्थितियों में विभागों की तत्परता, समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता का …

Read More »

एसएसपी दून के नेतृत्व में भू माफियाओं पर दून पुलिस एक और प्रहार

श्री बलवंत सिंह निवासी निकट साईं मंदिर राजपुर रोड देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि दीपक अग्रवाल व मान देवी ने उनकी भूमि मौजा डाक पटी राजपुर रोड स्थित भूमि की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाते हुए उक्त भूमि में से 120 – 120 गज भूमि के 02 प्लॉट श्री सुंदर अग्रवाल निवासी दिल्ली व श्री …

Read More »

एसएसपी देहरादून ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति पद के अलंकरण से किया अलंकृत

जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्री राजेश साह तथा निरीक्षक श्री प्रदीप पंत के निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर पिपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। पिपिंग सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक के पद के अलंकरण से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा दोनो …

Read More »

बुल्लावाला में नहर व कुलावों के निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, जांच की मांग तेज

डोईवाला – बुल्लावाला क्षेत्र में सिंचाई विभाग की ओर से कराए जा रहे नहर और कुलावों के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते कार्य मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। किसानों का कहना है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती …

Read More »

मुख्यमंत्री ने जोशीमठ बाईपास मार्ग के संशोधित प्रस्तावों ( COS) को शीघ्र स्वीकृति प्रदान किए जाने का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में उत्तराखण्ड राज्य से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, …

Read More »