Breaking News

उत्तराखंड: रात में अचानक पहाड़ से गांव पर गिरने लगे पत्थर, खराब मौसम में घरों से बाहर भागे लोग

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पहाड़ों में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से गांवों में डर का माहौल है। ग्रामीण रात रात भर सो नहीं पा रहे। कुछ दिन पहले ही पिथौरागढ़ के देवत गांव में पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद दुर्घटना हो गई थी, कल रात फिर पहाड़ से पत्थर गिरने के बाद देवत गांव के लोग घर छोड़कर बाहर निकल गए।

देवत गांव में पिछले दिनों पहाड़ से गांव में पत्थर गिरने से एक बच्चे की दुखद मृत्यु हो गई थी, इसके साथ ही गांव के चार और लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कल रात फिर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के नैनी सैनी पट्टी के देवत गांव में देर रात पहाड़ से पत्थर गिरने लगे। पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सभी लोगो ने डर के मारे खराब मौसम होने के बाद भी अपने-अपने घर छोड़ दिए। लोग गांव छोड़कर नैनी सैनी पहुंचे और रात एक बारात घर में गुजारी।सुबह राज्य मंत्री गणेश भंडारी और जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी आदि लोग देवत पहुंचे, लोगों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। लोगों ने बताया कि रात को बादलों की भयानक गड़गड़ाहट और बिजली कौंधने की आवाज से पहले से ही डर का माहौल था। रात को अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने लगे, जिसके बाद गांव वालों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। दरअसल देवत गांव से लेकर पहाड़ की चोटी तक हजारों पत्थर हैं जो भारी बारिश में अपने आप ही खिसक कर गांव पर गिर रहे हैं। गांव के लोग डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

Check Also

भिक्षावृत्ति और बाल श्रम वाले बच्चों, बाल विवाह रोक तथा बच्चों को शिक्षित करने आदि के विषय में दी गई जानकारी

जनपद देहरादून ऋषिकेश में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा ऋषिकेश चाइल्ड हेल्पलाइन टीम सदस्य व डी.सी.पी. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *