Breaking News

शिक्षा एवं रोजगार

देहरादून के स्कूल में बच्चों से कराई जा रही थी मजदूरी, इस वायरल विडियो के बाद शिक्षिका निलंबित

देहरादून: राजधानी के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों से रेत-बजरी उठाने और फावड़ा चलवाने जैसा काम करवाया गया। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही कई सवाल उठने लगे आखिर कैसे इन मासूम बच्चों से इस तरह का काम करवाया गया? वायरल विडियो संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने …

Read More »

उत्तराखंड: छात्रा को डिग्री न मिलने की शिकायत पर मुख्यमंत्री नाराज़, एक हफ़्ते में जांच और कार्रवाई के आदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की एक छात्रा को डिग्री न मिलने की शिकायत पर कड़ा रुख अपनाया है। शिकायत सीएम हेल्पलाइन 1905 पर दर्ज होने के बावजूद समाधान न होने पर मुख्यमंत्री ने नाराज़गी जताई और उच्च अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को …

Read More »

पांच अक्टूबर की परीक्षा को लेकर आयोग आज लेगा फैसला, 13 हजार अभ्यर्थियों ने किया है आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की पांच अक्टूबर को प्रस्तावित समूह-ग की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। आयोग की मंगलवार को होने वाली बोर्ड बैठक में इस परीक्षा के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उधर, अभी तक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं होने से वे असमंजस की स्थिति में …

Read More »

उत्तराखंड: कॉलेजों में आज संपन्न होगा छात्रसंघ चुनाव, प्रशासन मुस्तैद.. सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में आज (शनिवार) छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। सुबह से ही कैंपसों में मतदान की तैयारियाँ तेज़ हैं। मतदान पूरा होने के बाद आज देर शाम को ही नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। इसको लेकर सभी छात्रों में उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड की एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती …

Read More »

जीआरडी में फ्रेशर्स पार्टी-“अभिनंदन-2025 ” में रहेगी बॉलीवुड सिंगर इशिका सहगल की धूम !

देहरादून के प्रतिष्ठित गुरु रामदास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, राजपुर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस वार्ता में जीआरडी कॉलेज के वाईस चेयरमैन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जीआरडी कॉलेज आपदा से प्रभावित ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्र के छात्र छात्राओं को मदद करने के लिए हर वक्त तत्पर है एवं हमने अपने कॉलेज के कई कोर्सेज …

Read More »

हाकम को बस साल भर जेल में रख पाई सरकार, ये कैसा “सख्त” नकल विरोधी कानून है?

देहरादून: उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक हर जगह हर तरफ पेपर लीक को लेकर आक्रोश है। इस सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि उत्तराखंड सरकार का “सख्त” नकल विरोधी कानून आखिर काम क्यों नहीं कर रहा। उत्तराखंड सरकार के सख्त नकल विरोधी कानून की उस समय धज्जियां उड़ गई जब नक़ल माफिया हाकम सिंह, ठीक अधीनस्थ …

Read More »

UKSSSC पेपर लीक: BDO, प्रधान, दुकानदार.. सचिव से मिले छात्रों के रूप में शामिल थे बहरूपिये

देहरादून: UKSSSC पेपर लीक को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पर है। सड़कों पर न्याय के लिए उतर आए छात्रों का आंदोलन दबाने की नाकाम और नापाक कोशिशें भी जारी हैं। देहरादून और हरिद्वार के बीच नेपाली फार्म पर छात्रों के आंदोलन के बीच अचानक कई बसों में भरकर सैकड़ों छात्र पहुंचे थे। बसों में भरकर पहुंचे छात्रों ने पहले …

Read More »

उत्तराखंड: “काबिल था पर मुझे हक नहीं मिला”, टिहरी गढ़वाल के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिया इस्तीफा

देहरादून: टिहरी जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) एसपी सेमवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की पुष्टि उनके द्वारा राज्य के शिक्षा सचिव रविनाथ रमन को लिखे गए पत्र से हुई है। उन्होंने प्रमोशन न मिलने के कारण इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने निराश …

Read More »

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन नियमों में बड़ा बदलाव, आसान होगी सुपरवाइजर बनने की राह

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सकारात्मक कदम उठाया है। प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पदोन्नति नियमावली में संशोधन किया जाएगा। इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट के समक्ष लाया जाएगा। उत्तराखंड में वर्तमान में 20,000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कार्यरत हैं। वर्तमान नियमावली के अनुसार सुपरवाइजर पदों पर इनकी पदोन्नति …

Read More »

उत्तराखंड: पहाड़ में छुट्टी के बाद स्कूल से पैदल घर जा रहे थे शिक्षक, खाई में गिरने से दुखद मृत्यु

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। यहां सिलिंग्या गाँव के प्राथमिक विद्यालय तैनात एक सहायक अध्यापक की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव और मृतक के परिजनों में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मूनाकोट विकासखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिलिंग्या …

Read More »