Breaking News

आज इन 7 जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में बीते दिनों बारिश और बर्फबारी के बाद से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठंड में भारी इजाफा हुआ है। वहीं बर्फबारी के बाद चमोली जनपद में तबाही मच गई है। औली जाने वाले पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने आज फिर से कुछ पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों में हुई भारी बर्फबारी के कारण राज्य भर में ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं चमोली जिले के माणा में हिमस्खलन की घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के चलते प्रशासन ने पर्यटकों के औली जाने पर रोक लगा दी है। बीते रविवार को भी औली जाने वाले सभी पर्यटकों को ज्योतिर्मठ में ही रोक दिया गया था। राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बर्फबारी के कारण राज्य में कई जगहों पर हाईवे बंद हो गए थे, बीते रविवार को मौसम साफ होने के बाद बर्फ से ढके हाईवे खोले गए।
मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि सोमवार को भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में आकाशीय बिजली चमकने के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है। जिससे आगामी मंगलवार से प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.5 और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन युवकों की मौके पर मौत

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *