Breaking News

ये ख़बरें पढ़ी?

रुद्रप्रयाग पहुंचा उत्तराखंड आंदोलन के फील्ड मार्शल दिवाकर भट्ट का अस्थि कलश, क्षेत्र ने दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के संयोजक एवं वरिष्ठ दिवंगत नेता दिवाकर भट्ट की अस्थि कलश यात्रा मंगलवार को यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा रुद्रप्रयाग लाई गई। यात्रा के शहर में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने “दिवाकर भट्ट अमर रहें” के नारे लगाए। मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी यात्रा में शामिल हुए और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित …

Read More »

उत्तराखंड: भालू के हमलों से सहमे पहाड़, 65 साल की रुक्मिणी देवी लहूलुहान.. ग्रामीणों ने बचाई जान

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ों में भालू का हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। यहां विकासखंड भटवाड़ी के पाही गांव में आज भालू ने पशुशाला जाती हुई 65 वर्षीय महिला पर अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के विकासखंड भटवाड़ी के पाही गांव की 65 वर्षीय …

Read More »

उत्तराखंड: 7 लाख रुपए तनख्वाह देने को राजी सरकार, पहाड़ चढ़ने को क्या डॉक्टर होंगे तैयार ?

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। राज्य सरकार अब यू कोड वी पे योजना के तहत पर्वतीय जिलों में तैनात किए जाने वाले सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को सात लाख रुपये तक का मासिक वेतन देने को तैयार है। उत्तराखंड के दूरस्थ और दुर्गम …

Read More »

बनभूलपुरा में अलर्ट मोड पर प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट का रेलवे अतिक्रमण पर फैसला आज

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की भूमि पर हुए अतिक्रमण को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट महत्वपूर्ण फैसला सुना सकता है। संभावित निर्णय से पहले जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोपहर बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस बहुचर्चित मामले पर फैसला आने की संभावना …

Read More »

उत्तराखंड: ड्यूटी से दो दिन की छुट्टी लेकर शादी में शामिल होने गया ITBP जवान, सड़क पर मिला लहूलुहान शव

पिथौरागढ़: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 7वीं वाहिनी मिर्थी में तैनात एक जवान की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुखद मौत हो गई। मृतक जवान दो दिन की छुटी लेकर शादी समारोह में शामिल होने धारचूला जिला मुख्यालय के कुमौड़ क्षेत्र में गए थे। आज सुबह रांथी गांव के पैत्रिक घाट पर पूरे अन्य सम्मान के साथ उनका …

Read More »

गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में देशभक्ति का अनोखा नज़ारा, 464 अग्निवीर बने भारतीय सेना का हिस्सा

कोटद्वार: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में शनिवार का दिन इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया। परेड ग्राउंड में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान देशभक्ति, अनुशासन और सैन्य परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न जिलों से आए अभिभावकों और परिजनों की मौजूदगी में जब नव–प्रशिक्षित अग्निवीरों ने कदमताल मिलाते हुए मैदान में प्रवेश किया, तो उत्साह और …

Read More »

उत्तराखंड: 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की सौगात, मानदेय में होगी इतनी बढ़ोतरी

देहरादून: उत्तराखंड की लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने उनका मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। विभाग की इस पहल से लंबे समय से कम मानदेय पर काम कर रहीं कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगी है। Increase in honorarium of Anganwadi workers जानकारी …

Read More »

उत्तराखंड: प्रमुख वन संरक्षक बने रंजन मिश्रा, 1993 बैच के अधिकारी.. जानिए खास बातें

देहरादून: उत्तराखंड के वन विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीसीएफ (वन्यजीव) रंजन मिश्रा को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में वन विभाग के सचिव द्वारा औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं। यह नियुक्ति राज्य के वन प्रशासन में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है। पूर्व प्रमुख वन …

Read More »

शताब्दी से पहले दिल्ली पहुंचाएगी उत्तराखंड रोडवेज की ये बस, अब बस साढ़े चार घंटे का होगा सफर

उच्च श्रेणी व उच्च मध्यम श्रेणी के वह यात्री, जो करीब एक हजार रुपये खर्च कर परिवहन निगम की सुपर डीलक्स वोल्वो बसों से यात्रा करते हैं, अब वह फिर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पहले नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। यात्रियों की शिकायतों के दृष्टिगत परिवहन निगम ने दून-दिल्ली मार्ग पर संचालित सभी 23 वोल्वो बसों को फिर नान-स्टाप कर दिया …

Read More »

देहरादून पुलिस पर उठ रहे थे सवाल, एडीजी की फटकार के बाद एक ही दिन में अपहरण के 09 मुकदमे दर्ज

दून में तेजी से बढ़ रहे महिला अपराध ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक ने जब लंबे समय से गुमशुदाओं के मामलों को अपहरण में तरमीम करने के निर्देश जारी किए तो जनपद पुलिस ने एक ही दिन में अपहरण के 09 मुकदमे दर्ज किए। इनमें से सात मामले महिला …

Read More »

उत्तराखंड: कॉलेजों में खुलेंगे ‘जेन-जी डाकघर’, हाई-स्पीड wifi के डिजिटल सेंटर बनेंगे युवाओं की पसंद

देहरादून: उत्तराखंड में डाक विभाग अब युवाओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक नई और आधुनिक पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इसके तहत प्रदेश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के भीतर ‘जेन-जी डाकघर’ स्थापित किए जाएंगे। यह विशेष डाकघर नई पीढ़ी की जरूरतों और सुविधा को ध्यान में रखकर विकसित किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में डाक विभाग …

Read More »

उत्तराखंड: लड़खड़ाकर चल रही थी छात्रा, कारण जानकर पूरा स्कूल सन्न.. दरिंदा सगा मौसा गिरफ्तार

देहरादून: सेलाकुई क्षेत्र में रिश्तों और इंशानियत को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। यहां एक 10 वर्षीय छात्रा के साथ उसके सगे मौसा ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी हरकत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। देहरादून के सहसपुर थाने के …

Read More »

गढ़वाल: साल के इस समय क्यों बढ़ता है भालुओं का आतंक, सांसद बलूनी ने केंद्र से की अध्ययन की मांग

देहरादून: उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में गुलदार (तेंदुआ) के बाद अब भालू के लगातार बढ़ रहे हमलों ने स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल कर दिया है। गांवों में लोग भालुओं की बढ़ती गतिविधियों से दहशत में हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में हर साल के आखिरी महीनों में भालुओं का आतंक बढ़ जाता है। भालुओं के हमलों से भारी संख्या …

Read More »

उत्तराखंड: जब धर्मेन्द्र की झलक के लिए भीड़ ने तोड़ दी छत, पहाड़ में लोगों ने याद किये पुराने किस्से

नैनीताल: नैनीताल में धर्मेंद्र की पुरानी यादें आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा हैं। 1987 में फिल्म हुकूमत की शूटिंग के लिए जब वह शहर पहुंचे थे, तो माहौल किसी त्योहार से कम नहीं था। मल्लीताल, तल्लीताल से लेकर माल रोड तक हर जगह भीड़ सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ आई थी। दरअसल, 1987 में फिल्म …

Read More »

चमोली में भीषण हादसा, कार से जा भिड़ी बाइक.. दो भाइयों की दर्दनाक मौत

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरूवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ़्तार और लापरवाह ड्राइविंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। जानकारी के अनुसार चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही में बीआरओ कैंप के …

Read More »